
शिखर साहित्य सम्मान: कौशिक मुनि त्रिपाठी होंगे शिखर साहित्य अकादमी के सम्मान से सम्मानित
एजुकेशन रिपोर्टर|बलौदा बाजार
बलौदा बाजार -भाटापारा जिले के लिए गर्व का विषय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, लाहोद के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी को शिखर साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह के अंतर्गत शिखर साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 01 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

त्रिपाठी को यह सम्मान हिंदी साहित्य के क्षेत्र में किए गए उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसी वर्ष फरवरी माह में उन्हें विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया था।
यह भी पढ़ें 👉 सूरत में लगेगी क्लास: राज्य के सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सीएमओ सीखेंगे कचरा का प्रबंधन – Un Fear New
https://unfearnews.com/2025/08/28/classes-to-be-held-in-surat-presidents-and-cmos-of-all-municipalities-in-the-state-will-learn-how-to-manage-waste/
कौशिक मुनि त्रिपाठी न केवल एक कुशल शिक्षक और शिक्षाविद हैं, बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी पहचान एक सशक्त रचनाकार के रूप में है। उनकी प्रमुख कृतियों में भावनाएं एवं अभिव्यक्तियां (2009), अनंत की ओर (2017) तथा मन के धागे (2020) , मैं सफर में हूं(2024) जैसी पुस्तकें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ बातें अनकही, कवि के स्वर, प्रेम की अभिव्यक्ति, क्यूँ रचूँ संसार को?, हिंदी हैं हम जैसी रचनाएँ साहित्य जगत में सराही गई हैं।
यह भी पढ़ें 👉 फिल्म दंतेला: रहस्य, इतिहास के साथ समाज की समस्या पर प्रहार – Un Fear News
हिंदी साहित्य की सेवा हेतु उन्हें अब तक अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं – साहित्य श्री सम्मान, कर्मयोगी शिक्षक सम्मान, हिंदी साहित्य सेवा सम्मान, हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान, हिंदी काव्य शिरोमणि मानद सम्मानोपाधि, नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान, विश्व हिंदी भूषण सम्मान, आशु काव्यश्री सम्मान आदि।
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में त्रिपाठी के योगदान ने उन्हें न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान दिलाई है।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]









